बड़वारा: खेत से सबमर्सिबल मोटर चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 पंप बरामद कर जेल भेजे गए
Badwara, Katni | Sep 30, 2026 कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांटी में लगातार खेतों से मोटर पंप चोरी होने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से पुलिस ने चोरी किए गए 04 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद कर लिया गया है