गुमला: गुमला में युवाओं को नशे से दूर रखने पर ज़ोर, ड्रिंक एंड ड्राइव व अवैध हड़िया बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Gumla, Gumla | Jun 16, 2025 नशा उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मान की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (National Coordination for Responding to Drug Abuse) समिति की एक विशेष बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर आदि रहे।