गुमला: नोसई नदी के पास आम के पेड़ से फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Gumla, Gumla | Jun 16, 2025 सदर थाना क्षेत्र के झारखंड डीपा नोसई नदी के समीप आम के पेड़ में फांसी लगाकर केसिपारा निवासी 50 वर्षीय नरेश गोप ने खुदकुशी कर ली। व्यक्ति की दो-तीन दिनों से मानसिक स्थिति खराब थी घटना की सूचना पर गुमला थाना के एएसआई सुनील कुमार घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा।