गुमला: बघिमा टुकु टोली में वज्रपात से दो लोग झुलसे, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jun 15, 2025 पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा टुकु टोली गांव में बज्रपात की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना में 22 वर्षीय रवीना देवी और 70 वर्षीय लालदेव लोहरा झुलस गए। वहीं महिला का एक वर्ष का बेटा गोद से दूर जा गिरा जिससे वह बच गया। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।