गुमला: बिलिंग बिरा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jun 15, 2025 पालकोट बिलिंग बीरा रोड में कार के टक्कर से बाइक सवार पश्चिमी सिंहभूम निवासी 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक युवक अपने ससुराल बिलिंग बीरा गांव श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने आया था। किसी काम से पालकोट जा रहा था तभी पीछे से एक कार उसे टक्कर मार दिया। घटना के बाद कार घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।