गुमला: गढ़ टोली जंगल में पूजा करने गए ग्रामीणों पर भंवरों के झुंड का हमला, 6 घायल
Gumla, Gumla | Jun 15, 2025 सदर थाना क्षेत्र के गढ़ टोली जंगल में पूजा करने गए सरना समुदाय के लोगों पर भंवरा के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गढ़ टोली गांव से काफी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा ढोलक मांदर नगाड़ा के साथ गढ़ टोली जंगल सरना पेड़ की पूजा करने गए थे। जैसे ही ग्रामीण पूजा करने की तैयारी करने लगे। भंवरों के झुंड ने हमला कर दिया।