गुमला: कांसीर बाजार में व्यापारी से लूट और गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Gumla, Gumla | Jun 16, 2025 रायडीह थाना के कांसीर बाजार में 13 जून को धान व्यापारी राजकुमार साहू को गोली मारकर 4 लाख 10 हजार लुटे जाने की घटना के बाद एसपी हारिश बिन जमाँ के निर्देश पर गठित टीम ने 48 घंटे के अंदर इसका उदभेदन कर लिया है।साथ ही टीम ने घटना में शामिल चार में से दो मुख्य अपराधियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किया है।