गुना: म्याना मंडी में फसल के भाव को लेकर किसान पर व्यापारी ने लगाए मारपीट करने के आरोप, म्याना थाना में मामला हुआ दर्ज
Guna, Guna | Feb 24, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र के म्याना मंडी में फसल के भाव को लेकर व्यापारी घनश्याम खंडेलवाल ने किसान पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। किसान भारत सिंह गुर्जर को मसूर का भाव कम लगने पर, दोबारा मंडी कराने को कहा। दोबारा मंडी के बाद फसल का भाव अच्छा मिला। इसके बाद व्यापारी ने गालियां देकर किसान पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।