गुना: कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग हुए घायल, गुना आरोन मार्ग पर स्थित सेमरी घाटी की घटना
Guna, Guna | Feb 22, 2024 बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के गुना आरोन मार्ग की सेमरी घाटी में कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। फरियादी रघुनंदन शर्मा, निवासी तिल्लीखेड़ा ने पुलिस को बताया कि बेटे केशव शर्मा के साथ गुना से सामान लेकर गांव जा रहे थे। तभी आरोन की तरफ से आ रहे कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।