गुना: पाटन गांव में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में मिली शिकायतो पर DEO ने 7 शिक्षकों की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के दिए आदेश
Guna, Guna | Feb 23, 2024 गुना जिले के पाटन गांव में कलेक्टर अमनवीर सिंह के निर्देशन में 2 फरवरी 2024 को जन संवाद कार्यक्रम किया था। नियुक्त नोडल अधिकारियों ने विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें लापरवाही पाई गई। मामले में कार्यवाही करते हुए 23 फरवरी को DEO चंद्रशेखर सिसोदिया ने 7 शिक्षकों की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने के आदेश जारी किए हैं