गुना: महुखान गांव में शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़े नीम के हरे पेड़ में अचानक लगी आग फायर ब्रिगेड से पाया आग पर काबू
Guna, Guna | Feb 23, 2024 गुना विकासखंड के ग्राम पंचायत महूखान के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़े नीम के हरे पेड़ में अचानक आग लग गई। ग्राम पंचायत के सरपंच अरविंद शर्मा ने बताया, तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। अगर आग बढ़ती तो नीम का पेड़ गिरने से कोई भी घटना घटित हो सकती थी। आग कैसी लगी इसका खुलासा नहीं हुआ।