गुना: म्याना और टकनेरा का कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, योजनाओं की स्थिति की जानकारी
Guna, Guna | Feb 23, 2024 गुना की ग्राम पंचायत म्याना और टकनेरा का कलेक्टर अमनवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बताया, जिले में पीएम जन मन योजना में लोगो के आधार कार्ड, समग्र आईडी, ई केवाईसी एवं बैंक अकाउंट, जाति प्रमाण पत्र आदि की स्थिति देखी। वही राजस्व विभाग की विशेष योजना में 6 माह पुराने मामलों के निराकरण के संबंध में स्थिति को देखा गया।