गुना: मालपुर रोड पर साई सिटी कॉलोनी में जुआ खेल रहे 3 लोगों को कैंट थाना पुलिस ने पकड़ा, ₹830 नगदी और ताश की गड्डी की जब्त
Guna, Guna | Feb 22, 2024 गुना के कैंट थाना क्षेत्र की मालपुर रोड की साई सिटी कॉलोनी में जुआ खेलते हुए तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर कैंट थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर मौके से ₹830 नगदी और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जप्त की है। पकड़े गए लोगों पर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।