विद्यालय निरीक्षण : प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं उत्कृष्टता की ओर एक सार्थक पहल
दिनांक 27 नवंबर 2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मालब में माननीय अतिरिक्त उपायुक्त (ADC), नूंह सुश्री ज्योति जी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीपीसी श्री योगेश चंद जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी, नूंह श्री मनबीर जी भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेश पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान एडीसी महोदया ने विद्यार्थियों से संवाद कर बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन, नियमित उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विद्यालय की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रयोगों का अवलोकन किया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए प्रेरित किया।
यह निरीक्षण केवल औपचारिक निरीक्षण न होकर विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नियमित उपस्थिति और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की दिशा में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक संकल्प का संचार करने वाला रहा। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने दिए गए सुझावों को पूर्ण निष्ठा से लागू करने का आश्वासन दिया।
विद्यालय परिवार सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
Hisar, Hissar | Nov 27, 2026