टांई के सरकारी स्कूल में अचानक पहुंचे DC अखिल पिलानी, शिक्षा व्यवस्था की खोली परख।
नूंह।
जिले में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त अखिल पिलानी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टांई का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से स्कूल में शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की हकीकत का जायजा लिया गया।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं में पढ़ाई, शिक्षकों की कार्यप्रणाली और स्कूल के रिकॉर्ड की जांच की।
स्कूल की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए।
कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और उन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन देने की बात कही।
DC अखिल पिलानी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और प्रयोगात्मक शिक्षा भी दी जाए। स्कूलों में स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखना भी जरूरी है।
उपायुक्त ने साफ संदेश दिया कि सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रशासन की निगरानी लगातार जारी रहेगी।
नूंह मेवात
#Nuh #Mewat #DCAkhilPilani #GovernmentSchool #Education #NuhNews #MewatTodayNews #HaryanaNews #SchoolInspection #nuh #nuhmewatnews #Nuhmewat #punhana #firozpurjhirka #NUHNews #mewatnews #dprharyana #मेवात Deputy Commissioner, Nuh
Hisar, Hissar | Nov 27, 2026