आबू रोड: आबूरोड के साईं बाबा मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल हुआ
आबूरोड के मानपुर-आबूरोड मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार रफीक खान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना का पूरा घटनाक्रम पास के एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ।