जहानाबाद: कोर्ट परिसर में ससुर और साले ने अपने दामाद के ऊपर में किया हमला, घायल दामाद को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
बुधवार की दोपहर अचानक से कोर्ट परिसर में उस वक्त हंगामा होने लगा जब कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगे। हमने मामले की तफ्तीश की तो मालूम चला कि जो लोग पिटाई कर रहे हैं वह ससुर और साले हैं जो कि अपने दामाद के साथ मारपीट कर रहे हैं। फिलहाल घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस बाबत घायल ने बताया कि मेरी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था।