जहानाबाद: जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं एसपी ने समाहरणलाय के सभा कक्ष में आगमी चुनाव को ले कर स्टैंडिंग कमेटी के साथ की बैठक ।
मंगलवार की दोपहर जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने समाहरणलाय के सभा कक्ष में आगमी लोकसभा चुनाव को ले कर स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। वहीं जिलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की 1 तारीख को जिले में मतदान होगा, ऐसे में हमलोग सारी तैयारियां को पुख्ता करने में जुटे हैं ।