जहानाबाद: शहर के अरवल मोड़ पर नगर पालिका की गाड़ी की टक्कर से एक महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बुधवार की दोपहर जहानाबाद शहर के अरवल मोड पर नगर पालिका की गाड़ी की ठोकर से एक महिला घायल हो गई। हालांकि तुरंत स्थानीय लोग और परिजन की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि महिला ज्ञानी बीघा की रहने वाली खुशबू कुमारी थी और वे अरवल मोड़ से गुजर रही थी तभी घटना हो गई।