जहानाबाद: जहानाबाद पहुंचे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दिखे पुख़्ता इंतजाम
जहानाबाद जिले में लगातर बड़े नेताओं का आगमन हो रहा है। इसी बीच मंगलवार की दोपहर जदयू पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का जहानाबाद में आगमन हुआ। आगमन के पश्चात सर्व प्रथम उनके पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने फूल माला लाद कर उनका स्वागत किया। वहीं ललन सिंह के आगमन को ले कर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।