जहानाबाद: आदर्श नगर मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
बुधवार की दोपहर जहानाबाद के आदर्श नगर मोहल्ले में बच्चों बच्चों की लड़ाई में परिजन उलझ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें की एक पक्ष की तरफ से एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गए। वहीं घायल फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज के लिए में भर्ती हैं। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग हैं जो मेरे बच्चे को परेशान किया करते हैं।