बदरवास: लुकवासा में पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान दोनों की हुई मौत
शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दंपति के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान पहले पत्नी और फिर 12 घंटे बाद पति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक मायापुर थाना क्षेत्र के तिजारपुर गांव का रहने बाले थे।