रूपवास: रूपवास में 25 वार्ड चार समूहों में विभाजित, आयोजित की गई वार्ड सभाएं
रूपवास नगरपालिका क्षेत्र के 25 वार्डों को चार समूहों में विभाजित कर उनके प्रभारियों द्वारा बैठकें आयोजित की गईं। अधिशाषी अधिकारी योगेश कुमार पिप्पल ने बताया कि वार्ड 1-7 के लिए अरविंद सिंह, 8-13 के लिए सोनू बंसीवाल, 14-19 के लिए बृजेन्द्र सिंह और 20-25 के लिए सौरभ सिंघल को प्रभारी बनाया गया।