हाथरस: गांव नगला रानी में गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट व गाली-गलौज, पत्नी ने पति एवं देवर के खिलाफ दी शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला रानी में गृह क्लेश के चलते पति एवं पत्नी में जमकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। गांव में शोर सुनकर पड़ोसियों की मौके पर भीड़ लग गई। इसी क्रम में पत्नी किशना ने अपने पति सनी एवं देवर के खिलाफ थाने में शिकायत दी हैं। फिलहाल शिकायत का आधार पर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।