हाथरस: गांव कुम्हरई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एक पक्ष की एक महिला एक युवती हुई घायल
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की एक महिला और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी होने के बाद कोतवाली चंदपा पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक जांच शुरू कर दी है।