हाथरस: चंदपा थाना क्षेत्र के गांव रोही में पति द्वारा मारपीट करने पर पत्नी ने महिला थाने में लगाई मदद की गुहार, हुआ मेडिकल
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव रोही मे आज दिन रविवार को पति की आए दिन मारपीट के चलते पत्नी ने महिला थाने मे मदद की गुहार लगाई है। महिला लक्ष्मी का कहना है शराब पीकर उसका पति प्रतिदिन मारपीट करता रहता है। कई बार पड़ोसियों ने बीच बचाव कर मेरी जान बचाई है। इसी क्रम में घायल महिला का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।