हाथरस: इगलास रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस
कल देर रात दिन शनिवार को हाथरस गेट थाना क्षेत्र के इगलास रोड गांव जोगिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत मे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल बाइक सवार फुरकान और आसिफ अलीगढ़ से बाइक से लौट कर आ रहे थे। जिला अस्पताल से आसिफ को आगरा के लिए रेफर कर दिया था जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है।