हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के सलेमपुर मे खेत में मक्का तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट तीन लोग घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के सलेमपुर मे आज दिन शनिवार को खेत में मक्का तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। खेत पर हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ लग गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए जिनकी थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल कराया है।