हाथरस: सिकन्दरा राऊ के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला हुई गंभीर घायल, एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली सिकंदरा राऊ क्षेत्र के कस्बा सिकंदरा राऊ के पास चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक से गिरकर एक महिला का पैर टूट गया। 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चलती हुई बाइक से गिरकर घायल हुई महिला का इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।