इटाढ़ी: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 75 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
Itarhi, Buxar | Jul 9, 2026 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत इटाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित आवश्यक प्रसव पूर्व जांच की।