आगरा के छলেसर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पूर्व फौजी में मारपीट, वर्दी फटी और वीडियो वायरल
आगरा। आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र की छलेसर चौकी के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने पर विवाद होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस विवाद के दौरान सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पूर्व फौजी के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें ट्रैफिक कर्मी की वर्दी भी फट गई।
इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है और पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दी गई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2026