निज़ामाबाद: गांधी शास्त्री जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम, महापुरुषों के योगदान को लोगों ने किया याद
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को 2 अक्टूबर के अवसर पर सरकारी एवं निजी संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई आज शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी निजामाबाद अयान जैन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।