भवानीपुर: माधवनगर में नाला निर्माण और आवास योजना में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने एडीएम के समक्ष दर्ज कराई शिकायत
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित माधवनगर में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्णिया के अपर समाहर्ता के समक्ष नाला निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की।