हुसैनगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत एक असनी गाँव है, जहाँ पर शराब का ठेका है। असनी गाँव के रहने वाले मनीष दुबे हैं, जिनका बेटा वैभव, जोकि शराब के ठेके के सामने से निकल रहा था तभी शराब के ठेके का जो सेल्समैन है गोवर्धन निषाद, उसके लड़कों से कुछ कहासुनी हुई। वैभव की तरफ से मनीष और कुछ गाँव के लोग आये और इस तरह से जो गोवर्धन निषाद है, उसने भी जो ठेके के मालिक हैं अमन सिंह व मनु सिंह, को फोन करके बुला लिया। दोनों पक्षों में बाद-विवाद हुआ। इसी में मनु सिंह के द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर का इस्तेमाल करते हुए फायर की गई, जिसमें मनीष को गोली लगी। घायल अवस्था में उसको तुरन्त पुलिस और परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जब उसको हायर सेंटर ले जा रहा था, रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की बॉडी को मार्चरी भेजा गया। मनीष के जो परिजन हैं, उनसे तहरीर प्राप्त कर ली गई है तथा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अभी जो इसमें दो मुख्य अभियुक्त हैं अमन सिंह और मनु सिंह, उनके लिए टीमें हमारी लगी हुई हैं और बहुत जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। जो ठेके का सेल्समैन था गोवर्धन निषाद, हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। के संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक की बाइट।