फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के बीकपुर गांव में सनसनी खेज हत्या कांड सनसनी वारदात से हड़कंप मच गया। ससुराल वालों ने पत्नी को भड़काया तो दमाम घर पहुंच तलवार से साले सरहज सहित भतीजों को काट डाला,गांव वालो में दामाद पवन की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाते हुए घायलों को कानपुर हैलट में भर्ती करवाया।
वीओ - बीकमपुर गांव में रोते बिलखते परिजनों को देखिए जहां एक ही परिवार के पांच लोगों को उसकी परिवार के दामाद ने तलवार से काटकर भागने का प्रयास किया तो गांव वालो ने पकड़कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों की माने तो दामाद पवन की शादी 26 साल पूर्व हुई थी
, शादी के बाद पत्नी पांच साल तक ससुराल में रही लेकिन परिवारी विवाद और पत्नी के चाल चलन को लेकर कहा कहा सुनी हुई और वह अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली आई और फिर वह ससुराल नहीं गई। ससुराल वालों पर भड़काने की आशंका समझकर उसने षडयंत्र के तहत ससुराल पहुंचकर अपने बड़े साले को लड़की दिखाने के बहाने घर लेकर गायब कर दिया और घर पहुंचकर सुबह आने की बात कहकर कपड़े बदलकर पुनः ससुराल पहुंचा जहां उसने योजना बद्ध तरीके घर पहुंच तलवार से घर के बाहर सो रहे छोटे साले राजेश, सरहज बुद्धा, भतीजा प्रदीप, राजकरन, गोरे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल से कानपुर हैलट भेजा गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद घायल के परिजनों का हाल बेहाल है जबकि मृतक के पिता ने बताया कि उसकी बहु के चाल चलन ठीक नहीं था और बेटा बहु को बुलाने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह लोग नहीं आ रहे थे। कल शाम घर आने के बाद बहुत टेंशन में था उसके बाद इसका कोई पता नहीं चला है।
वीओ - एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पवन ने अपने ससुराल में पहुंचकर अपने साले राजू को ले गया लेकिन राजू का अभी तक कोई पता नहीं है उसकी खोज की जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।