बरेली: त्योहारों से पहले बरेली में हाई अलर्ट, एडीजी और डीआईजी ने बाजारों में किया पैदल गश्त
आगामी त्योहारों को लेकर रमित शर्मा व अजय साहनी ने थाना कोतवाली व सदर बाजार क्षेत्र में प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। अधिकारियों ने व्यापारियों व आमजन से संवाद कर सुरक्षा का फीडबैक लिया और पुलिस कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, सीसीटीवी निगरानी व शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए