जमुई: महिसौड़ी चौक सहित अन्य इलाकों में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, हटाई गई अस्थाई दुकानें, दुकानदारों में मचा हड़कंप
Jamui, Jamui | May 31, 2026 जाम की समस्या से शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तक जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा महिसौड़ी चौक से महिसौड़ी बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों द्वारा बुल्डोजर से किए गए अतिक्रम और अस्थाई दुकानों को हटाया गया।