विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बिहार विस के सत्र के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से इस्माईलपुर - बिंद टोली तटबंध पर सड़क निर्माण का आदेश देने की मांग की. उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का सैदपुर से विशेष लगाव है. इस नाते भी सड़क निर्माण का आदेश निर्गत किया जाये. मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि व्यक्तिगत रिश्ता अपनी जगह है.