मुज़फ्फरनगर: लिफ्ट के बहाने मेरठ के जियो मैनेजर का अपहरण, रातभर यातनाएं देकर मरणासन्न हालत में कार के अंदर हाथ-पैर बंधा मिला
मेरठ में तैनात जियो के मैनेजर के साथ जिले के तितावी क्षेत्र में हुई बर्बरता की वारदात ने सनसनी फैलाकर दी।JIO के मैनेजर विपिन मलिक को 2 युवकों ने लिफ्ट के बहाने अपने चंगुल में फंसा लिया और उसके बाद हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया।आरोपियों ने उसे जंगल में ले जाकर न केवल मारपीट की,बल्कि रातभर उसे बुरी तरह से यातनाएं दी और मरनासन्न हालत में कार में छोड़कर चले गए