मुज़फ्फरनगर: जिले में 49 किसान संगठनों ने बनाया संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा, UCC का विरोध व पश्चिमी UP को अलग राज्य बनाने की मांग की
दिल्ली कृषि कानून आंदोलन के बाद अब एक बार फिर से किसान संगठनों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश के 49 किसान संगठनों के एकत्र होकर 'संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा' का गठन किया और पहली बैठक मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई। इस बैठक में दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने भाग लिया।