मुज़फ्फरनगर: पिनना तिराहे पर बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने भेजा चिकित्सालय
नगर कोतवाली क्षेत्र पिनना तिराहे पर एक बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें महिला-पुरुष व एक बच्चा घायल हो गए जिसमें बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है वही वहां से गुजर रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के द्वारा अपने काफिले को रोककर तुरंत ही घायलों को चिकित्सालय भिजवाया गया।और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।