मुज़फ्फरनगर: दिदाहेड़ी में खेत की बाउंड्री बनाने को लेकर पुलिस के सामने किसानों के बीच हुआ जमकर संघर्ष, गाड़ियों में की तोड़फोड़
नगर कोतवाली क्षेत्र के दिदाहेड़ी में खेत की बाउंड्री बनाने को लेकर पुलिस के सामने ही किसानों में संघर्ष हो गया। जिसको लेकर एक दूसरे के ऊपर किसानों ने लाठी डंडों से हमला किया गया। जिसमें कुछ लोगों के द्वारा गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। जिसका वीडियो भी लगातार रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दो लोगों को हिरासत ले लिया है।