मुज़फ्फरनगर: 17 फरवरी को होने वाली महापंचायत को लेकर राकेश टिकैत ने कहा- किसी को ज्ञापन नहीं देंगे, प्रस्ताव किए जाएंगे पास
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अब देश भर में किसानों की महापंचायत शुरू हो चुकी है। आगरा और मैनपुरी के बाद अब 17 फरवरी 2024 को मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी में भाकियू की बड़ी महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए भाकियू के कार्यकर्ता तैयार्यों में जुटे हुए हैं वहीं महापंचायत की तैयारी का निरीक्षण करने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत नवीन मंडी पहुचे।