नाथनगर: मोमीन टोला में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक, शांति और सद्भाव के साथ निकलेगा अखाड़ा जुलूस
भागलपुर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक रविवार को करीब पांच बजे नाथनगर के मोमीन टोला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जुम्मन अंसारी ने की, जबकि संचालन कार्यकारिणी संयोजक महबूब आलम ने किया। बैठक में मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले अखाड़ा जुलूस की तैयारियों एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।