बीसलपुर: बीसलपुर तहसील दिवस में 25 शिकायतें आईं, एसडीएम ने मौके पर 2 का कराया निस्तारण
तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम नागेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर से पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान कुल 25 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर ही निस्तारण कराया।