महोबा: नगाराडाँग गांव में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर युवती पर फरसे से हमला कर लाखों की लूट की
Mahoba, Mahoba | Sep 9, 2026 पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने 18 वर्षीय गीता पर फरसे से हमला किया। मां-बेटी ने किसी तरह जान बचाकर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक, बदमाश घर के बक्से तोड़कर एक लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। सीसीटीवी की चिप भी निकालकर फरार हो गए। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।