डिंडौरी: विधायक ने जीतू मुंडा के हालात पर सिस्टम को घेरा, बीजेपी सरकार पर उठाए सवाल
डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने ओडिसा के गरीब आदिवासी जीतू मुंडा की मजबूरी और व्यवस्था की बेरुखी को लेकर सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए प्रशासन को घेरा । दरअसल विधायक ने मंगलवार शाम 4:00 सोशल मीडिया में जीतू मुंडा के द्वारा बहन के मरने का प्रमाण देने के लिए बहन के कंकाल को बैंक तक ले जाने का वीडियो पोस्ट किया कहा कि ऐसी घटनाओं का सरकार को जवाब देना चाहिए।