सिमडेगा: अग्रसेन जयंती से पूर्व, सिमडेगा आनंद भवन में देर रात उत्सव मेले में अपर समाहर्ता हुए शामिल
अग्रसेन जयंती से पूर्व अग्रवाल सभा सिमडेगा द्वारा आनंद भवन में मंगलवार की देर रात 10:00 बजे उत्सव मेला का आयोजन किया ।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता गिरजा शंकर महतो शामिल हुए जहां पर बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रम पर उन्हें पुरस्कृत किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चे आगे बढ़ते हैं और समाज में संबंध में मजबूत होता है।