बसंतपुर: इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया; एसडीएम की पहल पर मामला शांत हुआ
वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी करीब 52 वर्षीय दिलीप साह की शुक्रवार की शाम वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में एसडीएम विनय कुमार की पहल पर मामला शा