कामां: कामां में नगर पालिका अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा का हुआ स्वागत
कामां नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा का गोपाल वशिष्ठ के निवास पर स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने सभी का आभार जताया। गुरुवार रात्रि 10 बजे तक स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।